Sunday, November 8, 2020

कंप्‍यूटर का इतिहास

INDRA COMPUTER EDUCATION OF TECHNOLOGY
ICET (GURU)

कंप्‍यूटर का इतिहास

History of Computer

एबैकस (Abacus)
आंकिक गणना (Arithmatic Calcualtion) करने के लिए सबसे पहले चीन में एबैकस (Abacus) नामक यंत्र का उपयोग किया गया। एबैकस को ही सबसे पहला गणना यंत्र माना जाता है।


पास्‍कलाईन (Pascaline)


पास्‍कलाईन (Pascaline) अथवा पास्‍कल कैलकुलेटर(Pascal Calculator) पहला मैकेनिकल गणना मशीन (Mechanical Calculator) थी जिसे फांसीसी गणितज्ञ ब्‍लेज पास्‍कल (Blaise Pascal) ने 1645 में बनाया था। इस कैलकुलेटर में इंटर लोकिंग गियर्स (Inter Locking Gears) का उपयोग किया गया था जो 0 से 9 तक की संख्‍याओं को दर्शाता था। यह कैलकुलेटर सिर्फ जोड़ और घटाव करने के लिए उपयोग होता था इसलिए इसे ऐडिंग मशीन (Adding Machine) भी कहा जाता है।

एनालिटिकल इंजन (Analytical Engine)

एनालिटिकल इंजन (Analytical Engine) सन 1820 में चार्ल्‍स बैबेज (Charles Babbage) ने सबसे पहले डिफरेंस इंजन का आविष्‍कार किया और बाद में एनालिटिकल इंजन (Analytical Engine) का आविष्‍कार किया। चार्ल्‍स बैबेज के कॉन्‍सेप्‍ट का उपयोग करके ही पहले कंप्‍यूटर प्रोटोटाईप का निर्माण किया गया इसलिए चार्ल्‍स बैबेज को 'कंप्‍यूटर का जन्‍मदाता' (Father of Computer) कहा जाता है।
जॉन वॉन न्‍यूमैन ने एडा लवलेस के बाईनरी कोड का उपयोग करके आधुनिक कंप्‍यूटर का विकास किया। इसलिए एडा लवलेस को 'बाईनरी प्रणाली का आविष्‍कारक' और 'प्रथम प्रोग्रामर' कहा जाता है।

पंच कार्ड (Punch Card)

हरमन हॉलोरथ ने पंचकार्ड मशीन का आविष्‍कार किया।

एनीएक (ENIAC)


विश्‍व का पहला इलेक्‍ट्रॉनिक कंप्‍यूटर 1946 में बनाया गया जिसका नाम था एनीएक। जिसका पूरा नाम हैElectronic Numerical Integrator And Computer

यूनिवेक (UNIVAC-I)


यूनिवेक को प्रथम पीढ़ी का कंप्‍यूटर भी कहते हैं इसका उपयोग व्‍यापारिक क्षेत्र में किया जाने लगा था। इसका पूरा नाम है Universal Automatic Computer

कम्प्यूटर के कुछ जनरल प्रश्नों के उत्तर दो-

Indra Computer Education of Technology



Q.11. निम्न में से किसका सम्बन्ध कम्प्यूटर के प्रोसेसर से नहीं है


(A) Dual Core


(B) i7


(C) Celeron


(D) Android



Q.12. भारत में कंप्यूटर का प्रथम बार प्रयोग कहाँ किया गया था


(A) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली


(B) प्रधान डाकघर, नई दिल्ली


(C) प्रधान डाकघर, बेंगलुरु


(D) भारतीय सांख्यिकी संस्थान, कोलकाता



Q.13. कंप्यूटर साक्षरता का अर्थ है-


(A) कंप्यूटर प्रोग्राम लिखना


(B) कंप्यूटर की त्रुटि सुधारना


(C) कंप्यूटर की कार्य क्षमता की जानकारी रखना


(D) कंप्यूटर की कार्य प्रणाली जानना



Q.14. कंप्यूटर प्रोसेस द्वारा इनफार्मेशन में परिवर्तित करता है


(A) इनपुट को


(B) नंबर को


(C) डाटा को


(D) प्रोसेसर को



Q.15. एनालिटिक इंजन का निर्माण किसने किया था


(A) जी. एकल


(B) एवा लवलेस


(C) चार्ल्स बैबेज


(D) सीमेन कोर्सकोब



Q.16. कंप्यूटर के विकास में सर्वाधिक योगदान किसका है


(A) चार्ल्स बैबेज


(B) जोसेफ जैक्युर्ड


(C) ब्लेज पास्कल


(D) वॉन न्यूमान



Q.17. चुम्बकीय डिस्क पर किस पदार्थ की परत होती है


(A) आयरन ऑक्साइड


(B) सोडियम पेरोक्साइड


(C) मैग्नीशियम ऑक्साइड


(D) इनमें से कोई नहीं



Q.18. स्क्रीन पर प्रदर्शित पिक्सल की संख्या स्क्रीन ............. के नाम से जाने जाते हैं


(A) रेसोलुशन


(B) कलर डेप्थ


(C) रिफ्रेश रेट


(D) व्यूविंग साइज

Q.19. निम्न में कौन कोन एक programming language नहीं है


(A) Java


(B) FoxPro


(C) Perl


(D) Oracle



Q.20. निम्न में से कोनसा इंटरनेट एक्स्प्लोरर नहीं है


(A) क्रोम


(B) फायरफॉक्स


(C) सफारी


(D) गूगल प्लस



डायरेक्टर-अनुराग सिंह 

सहायल(औरैया)


Saturday, November 7, 2020

माँ से पूछा माँ ये दिए क्यों बना रही हो-प्रेम बजाज




मां , मां ये इतने सारे दिए क्यों बना रहे हो , अरे बेटा दिवाली आ रही है ना इसलिए ‌ ‌।
आहा जी दिवाली है , फिर तो ने कपड़े , मिठाई, और ढेर सारे खिलौने ले लोगे ना ।
हां, हां सब ले देंगे बेटा दिए बिक जाएं इस बार अच्छे से । सुनो जी इस बार तो लल्ला को बहुत सारे खिलौने ले के देंगे ।
हां भागवान , एक बार राम जी कृपा कर दें तो सब अच्छा ही होगा ।
दिवाली वाले दिन ...... मां दिए तो कोई भी नहीं खरीद रहा ,सब रंग-बिरंगी बल्ब की लड़ियां ही ले रहे हैं ‌
अब हम कपड़े , मिठाई कुछ भी नहीं लेंगे ।
इस बार दिवाली पे हम क्या करेंगे ? पैसे तो मिले नहीं बाबा को , हम अपना घर कैसे सजाएंगे ?
फिर राम जी हमारे घर नहीं आएंगे ना ? आपने कहा था राम जी सब पर कृपा करते हैं ।
हां बेटा इस बार राम जी ने हम पर कृपा की है , हम ये सारे दिए अपने घर में जलाएंगे , दियो से हम
अपना घर सजाएंगे , देखना फिर राम जी हमारे घर ज़रूर आएंगे । राम जी को दिए प्यारे हैं ।

मौलिक एवं स्वरचित
प्रेम बजाज, जगाधरी ( यमुनानगर )

Friday, November 6, 2020

कंप्यूटर के सामान्य प्रश्नों के उत्तर दो....



Q.1. कंप्यूटर का जनक किसे कहा जाता है


(A) बिल गेट्स


(B) चार्ल्स बेबेज


(C) बेल्स पास्कल


(C) जोसेफ जैक्यूर्ड


Q.2. भारत में निर्मित प्रथम कंप्यूटर है –


(A) सिद्धार्थ


(B) परम


(C) मेघा


(D) साइबर



Q.3. कम्पयूटर कौनसी भाषा पर कार्य करता है


(A) बेसिक भाषा


(B) कोबोल भाषा


(C) मशीनी भाषा


(D) फोरट्रान भाषा



Q.4. भारत का पहला कंप्यूटर कहाँ स्थापित किया गया था


(A) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली


(B) इंडियन आयरन एंड स्टील कंपनी, बर्नपुर


(C) भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु


(D) भारतीय सांख्यिकी संस्थान, कोलकाता

Q.5. डाटा प्रोसेसिंग का अर्थ है-


(A) डाटा संग्रहण


(B) डाटा को सजाना


(C) डाटा को उपयोगी बनाना


(D) उपरोक्त सभी



Q.6. सबसे तेज कंप्यूटर होता है


(A) मिनी कंप्यूटर


(B) माइक्रो कंप्यूटर


(C) मेनफ्रेम कंप्यूटर


(D) सुपर कंप्यूटर


Q.7. भारत में निर्मित 'परम कम्प्यूटर' किस प्रकार का कम्प्यूटर है


(A) माइक्रो कंप्यूटर


(B) मिनी कंप्यूटर


(C) मेनफ्रेम कंप्यूटर


(D) सुपर कंप्यूटर


Q.8. IMAC एक प्रकार का है


(A) मशीन


(B) प्रोसेसर


(C) प्रोग्राम


(D) रजिस्टर


Q.9. www के आविष्कारक कौन है


(A) Lee S Feyong


(B) Bill Gates


(C) Watson


(D) Tim Berner Lee


Q.10. कंप्यूटर के जनक एवं पिता किसे कहा जाता है


(A) बिल गेट्स


(B) चार्ल्स बाबेज


(C) लैरी पेज


(D) लेडी लारा


Wednesday, November 4, 2020

*❒ भारत की नदियाँ – सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी*



*● भारत की पवित्र नदी कौन-सी है—* गंगा
*● गंगा को बांग्लादेश में किस नाम से जाना
जाता है—* पद्मा
*● गंगा एवं ब्रह्मपुत्र की संयुक्त जलधारा किस नाम
से जानी जाती है—* मेघना
*● भारत की कौन-सी नदी सुंदरवन डेल्टा बनाती है
—* गंगा व ब्रह्मपुत्र
*● सांगपो नदी किस राज्य से होकर भारत में प्रवेश
करती है—* अरुणाचल प्रदेश
*● तवा किसकी सहायक नदी है—* नर्मदा
*● किस नदी को ‘बिहार का शोक’ कहा जाता है
—* कोसी
*● कौन-सी नदी ‘बगाल का शोक’ कही जाती है—*
दामोदर नदी
*● कौन-सी नदी भ्रंश दोणी से होकर बहती है—*
नर्मदा
*● हाल ही में केंद्र सरकार ने किस नदी को
राष्ट्रीय दर्जा देने की घोषणा की है—* गंगा
*● प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी कौन-सी
है—* गोदावरी
*● भारत में बहने के अनुसार भारत की सबसे लंबी नदी
कौन-सी है—* गंगा
*● कावेरी नदी कहाँ गिरती है—* बंगाल की खाड़ी
में
*● पंजाब के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण नदी कौन-
सी है—* सिंधु
*● कौन-सी नदी पश्चिम की ओर बहती है और अरब
सागर में गिरती है—* नर्मदा
*● कौन-सी दो नदियों की लंबाई लगभग समान है—*
सिंधु (2880 किमी) व ब्रह्मपुत्र (2900 किमी)
*● कावेरी जल विवाद किन राज्यों के बीच है—*
कर्नाटक और तमिलनाडु
*● किस नदी को वृहद् गंगा के नाम से जाना जाता
है—* गोदावरी
*● कौन-सी नदी अपना मार्ग बदलने के लिए
प्रसिद्ध है—* कोसी
*● कौन-सी नदी ‘कपिल जलधारा प्रपात’ का
निर्माण करती है— नर्मदा
*● कौन-सी नदी ‘ओड़िशा का शोक’ कही जाती है
—* ब्राह्मणी
*● वैन गंगा और पैन गंगा किस की सहायक नदी हैं—*
गोदावरी
*● इंडोब्रह्मा है एक….. —*पौराणिक नदी
*● किस नदी पर सबसे लंबा सड़क पुल है—* गंगा
*● कौन-सी नदी विश्व का सबसे बड़ा द्वीप
‘मजुली’ बनाती है—* ब्रह्मपुत्र
*● नर्मदा नदी का अधिकांश भाग भारत के किस
राज्य में बहता है—* मध्य प्रदेश
*● नदियों को जोड़ने की योजना किसके शासन
काल में प्रस्तातिव हुई—* राजग सरकार
*● कौन-सी नदी रिफ्ट घाटी से होकर बहती है—*
ताप्ती
*● कौन-सी नदी पर भारत व पाकिस्तान का जल
समझौता हुआ—* सिंधु
*● सिंधु समझौते के अनुसार भारत सिन्धु नदी के
कितने % जल का प्रयोग कर सकता है—* 20%
*● प्रायद्वीपीय नदियों का उत्तर से दक्षिण की
ओर क्रम क्या है—* महानदी, गोदावरी, कृष्णा,
पेन्नार, कावेरी एवं वैगाई
*● कौन-सी नदी भारत के केवल जम्मू-कश्मीर राज्य
से होकर बहती है—* सिंधु नदी
*● पंचगंगा तथा दूधगंगा किसकी सहायक नदियाँ है
—* कृष्णा नदी
*● दामोदर नदी कहाँ से निकलती है—* छोटा
नागपुर के पठार से
*● दक्षिणी भारत के पठारी प्रदेशों को कौन-सी
नदी दो भागों में विभाजित करती है—* नर्मदा
नदी
*● शिप्रा नदी किसकी सहायक नदी है—* चंबल
नदी
*● भारत की कौन-सी नदी का मुहाना एवं उद्गम
स्थल दोनों भारत में ही है—* दक्षिण की ओर
*● किस नदी के किनारे पर प्रसिद्ध महाकालेश्वर
मंदिर है—* नर्मदा नदी
*● विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा किन नदियाँ द्वारा
निर्मित होता हैं—* गंगा एवं ब्रह्मपुत्र द्वारा
*● किस स्थान पर भागीरथी और अलकनंदा मिलकर
गंगा का निर्माण करती है—* देवप्रयाग में
*● अरावली पर्वत श्रृंखला किस नदी प्रणाली से
विभाजित होती है—* चंबल एवं साबरमती
*● लूनी नदी कहाँ गिरती है—* कच्छ का रन
*● तिब्बत में मानसरोवर झील के पास से कौन-सी
नदियां निकलती हैं—* सतलज, सिंधु, ब्रह्मपुत्र
*● कौन-सी मुख्य प्रायद्वीपीय नदियां डेल्टा का
निर्माण नहीं करती हैं—* नमर्दा एवं ताप्ती
*● कौन-सी नदी बांग्लादेश में जमुना के नाम से
जानी जाती है—* ब्रह्मपुत्र
*● किस नदी को दूसरी गंगा के नाम से जाना
जाता है—* कावेरी नदी को
*● पेन्नार की सहायक नदियाँ कौन-सी है—*
पापाधनी एवं चित्रावती

बजरंग सेना के द्वारा उठाया गया सराहनीय कदम




आर्यन तिवारी(औरैया):- आपको बताते चलें कि बजरंग सेना द्वारा आए दिन लोगों की मदद व कई अत्यधिक सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं उन्हीं में आज बजरंग सेना ने ग्राम बमुरीपुर के पास सुमन रानी महाविद्यालय से एक ट्रक जो कि छोटे – छोटे गौवंशो को उ0प्र079 सी0एन0 4276 में भरकर ले जाया जा रहा था! वही मौके पर बजरंग सेना के देहात मंडल उपाध्यक्ष अंकित त्रिपाठी गोपाल जी और जिलाध्यक्ष भगवा सेवक गोपाल तिवारी जिला कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा भूरे दुबे जी को इसकी सूचना प्राप्त हुई तो उन्होंने तत्काल नजदीकी पुलिस को सूचना दी एवं पुलिस ने मौके से ट्रक को पकड़ा वही पुलिश की सूचना मिलते ही ड्राइवर एवं कंडक्टर फरार हो गए हैं ट्रक में करीब 40 गोवंश बरामद हुए हैं पुलिस के उच्चाधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सभी गोवंशो को सुरक्षित गौशाला में भेजा जाएगा!

Tuesday, November 3, 2020

अन्नू सेंगर को प्रदेश महासचिव युवा प्रकोष्ठ व अनुराग ठाकुर को प्रदेश महामंत्री मुख्य प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश बने

अन्नू सेंगर को प्रदेश महासचिव युवा प्रकोष्ठ व अनुराग ठाकुर को प्रदेश महामंत्री मुख्य प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश बने



आपको बताते चलें कि राष्ट्रीय महाराणा प्रताप युवा सेना भारत एक नया संगठन है जिसका गठन  राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत सिसोदिया व राष्ट्रीय संरक्षक सुरेश सिसोदिया जी के कर कमलों के द्वारा हुआ है  आपको बताए उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना तहसील से समाज सेवक के रूप में लोंगो के दिलों में जगह बना चुके अन्नू ठाकुर को प्रदेश महासचिव युवा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश व अनुराग ठाकुर को प्रदेश महामंत्री मुख्य प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश  की जिम्मेदारी सौंपी गयी, लोंगो को पता चलते ही उन्होंने समाज सेवक अन्नू सेंगर व अनुराग ठाकुर को सोशल मीडिया के माध्यम लोंगो ने ढेरों बधाईयां दी। आपको बताएं ये एक सामाजिक संगठन है जिसका मुख्य कार्य एक जुट होकर के कार्यों का पूर्ण रूप से निर्वाहन किया जाएगा संगठन से जुड़े हुए सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया है कि अपनी पूरी कर्मठता ईमानदारी व सक्रियता के साथ सभी दायित्वों का निर्वाहन राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए गए संकल्प को पूरा करेंगे। इस संगठन का राष्ट्रीय कार्यालय अकबरपुर महाराणा प्रताप नगर जिला मथुरा में बनाया गया है  जिससे कि संगठन में हो रही गतिविधियों का आदान प्रदान कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाता है  समाज सेवक अन्नू ठाकुर  व अनुराग ठाकुर ने बताया है कि यह् संगठन गरीबों के हक की लड़ाई  को लड़ेगा और उन्हें न्याय दिलवाने में मदद करेगा वहीं दूसरी तरफ जिस प्रकार से देश मे बहन बेटियों पर हो रहे हत्याचार को रोकने के लिए हर एक ठोस कदम उठाकर हो रहे हत्याचार को रोकने में सफल बनायेंगे। व जल्दी ही इस संगठन के विस्तार को लेकर एक सभा गठन किया जाएगा जिसमें जल्द ही पदाधिकारियों को पद नियुक्त कर जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी।

गर्ल चाइल्ड डे-प्रेम बजाज

सुनो-सुनो ए भारत की नारी , नहींं रही अब तु बेचारी क्यों जन्म से पहले ही कोख में बेटी को मार जाता है । तुम भी तो एक बेटी हो तभी गर्भ धारण ...