Friday, October 30, 2020

थोड़ा थक सी गई हूँ मैं.....



थोड़ा थक सा गया
थोडा थक गया हूँ , , ,
दूर निकलना छोड दिया है।
*. . . पर ऐसा नहीं है की , , ,*
*मैंने चलना छोड दिया है ।।*

फासले अक्सर रिश्तों में , , ,
. . . दूरी बढ़ा देते हैं।
*. . . पर ऐसा नही है की , , ,*
*मैंने अपनों से मिलना छोड दिया है ।।*

हाँ . . . ज़रा अकेला हूँ , , , दुनिया की भीड में।
*. . . पर ऐसा नही की , , ,*
*मैंने अपनापन छोड दिया है ।।*

याद करता हूँ अपनों की , , ,
. . . परवाह भी है मन में।
*बस , कितना करता हूँ , , ,*
*ये बताना छोड दिया।।*


                                   अनुराग सिंह सेंगर
                                   (औरैया)

No comments:

गर्ल चाइल्ड डे-प्रेम बजाज

सुनो-सुनो ए भारत की नारी , नहींं रही अब तु बेचारी क्यों जन्म से पहले ही कोख में बेटी को मार जाता है । तुम भी तो एक बेटी हो तभी गर्भ धारण ...