Wednesday, November 11, 2020

आओ मिलकर दीप जलाएं-प्रेम बजाज




दिये की लौ से तिमिर भगाएं, फिर से वही विश्वास जगाएं
अनेकता में एकता लाएं जीत कर चुनोतियों को दिखाएं ।
ताली -थाली बजा कर जैसे एकता दिखाई थी वैसे फिर एकता दिखाएं
बस एक - एक दीप जलाना है एक से एक मिलाना है , एक से
एक मिल कर के दिवाली सा प्रकाश होगा ,जब हम सब का साथ होगा ।

होकर के एक जुट इस कठिन समय में भी खुशियां लाएं,
ना गले ना हाथ मिला कर दूर रह कर अपने घर में दीप जलाएं ।
एकता और सद्भाव जगाएं सब मिल कर आपदा का तिमिर हटाएं
खुशहाल देश का सपना सजाएं, हर चेहरे पर मुस्कान लाएं ।

देश के सुन्दर उपवन को नेक इरादों के फूलों से सजाएं
करके जाप महामृत्युंजय का महाकाल से भरपूर शक्ति पाएं ।
आओ मिलकर दीप जलाएं , खुशियों भरी दिवाली मनाएं ।


मौलिक एवं स्वरचित
प्रेम बजाज , जगाधरी ( यमुनानगर )

No comments:

गर्ल चाइल्ड डे-प्रेम बजाज

सुनो-सुनो ए भारत की नारी , नहींं रही अब तु बेचारी क्यों जन्म से पहले ही कोख में बेटी को मार जाता है । तुम भी तो एक बेटी हो तभी गर्भ धारण ...