पार्टी बुक करवाई है, सास की बरसी आई है ।
पीज़ा , बर्गर, नूडल्स और पासता का आर्डर कराया है ।
फिश, मटन ग्रेवी मँगाया, चिकन तड़का भी साथ में आया ।
विहस्की , रम, ठर्रा की बोतलें साथ में लेके गई होटल में ।
ताश की गड्ढी इक नही दो होंगी , क्योकि सहेलियाँ काफी ज्यादा है,
एक से काम ना चल पाएगा ।
डी.जे., वी जे भी होना चाहिए, वरना कहेगी सखी कँजुसी दिखाई ।
अरे अभी नई ड्रेस भी तो लानी है, पार्टी मे पहन के जानी है ।
साथ मे मैचिंग सैंडिल होगे , सेम कलर की ज्यूलरी होगी,
अरे , अरे पार्लर की बुकिंग तो भूल गई मै , अभी वो भी तो करानी है ।
सास मेरी की बरसी है, दोस्तो आज तो पार्टी होगी , मैंने पार्टी बुक कराई है ।
मौलिक एवं स्वरचित
प्रेम बजाज, जगाधरी ( यमुनानगर )

No comments:
Post a Comment