Monday, November 2, 2020

करेंट अफेयर्स पर एक झलक डालिए




• जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने कहा है कि उनका देश जब तक शून्य‍ कार्बन उत्सलर्जन का लक्ष्यम हासिल कर लेगा-2050

• साल 2008 में भारत की अंडर -19 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे जिस खिलाड़ी ने सभी घरेलू क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा की- तन्मय मनोज श्रीवास्तव

• वह एयरलाइन जिसने भारत में अपने यात्रियों के लिए COVID-19 परीक्षण की सुविधा शुरू की है- स्पाइसजेट

• जिस राज्य सरकार ने सुमंगल वेब पोर्टल लॉन्च किया जो अंतर्जातीय जोड़ों को आवेदन के 60 दिन में प्रोत्साटहन राशि दिलाने में मदद करेगा- ओडिशा

• हाल ही में जिस राज्य में विधानसभा के विशेष सत्र में कृषि उपज मंडी (संशोधन) विधेयक 2020 पारित कर दिया गया- छत्तीसगढ़

• जिस सोशल मीडिया कंपनी की सार्वजनिक नीति मामलों की प्रमुख अंखी दास ने पद से इस्तीफा दे दिया- फेसबुक

• अमेरिका ने जिस देश को 2.37 अरब डॉलर में हार्पून मिसाइल की डील को मंजूरी दे दी है- ताइवान

• केंद्र सरकार ने देश में अनलॉक-5 के तहत सितम्बर में जारी किये गए दिशा निर्देश को जब तक के लिए बढ़ा दिया है-30 नवंबर

• केंद्र सरकार ने हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा की मजबूती और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए जितने अपराधियों को आतंकवादी घोषित कर दिया है-18

• भारत और जिस देश के बीच तीसरी टू प्लीस टू मंत्रिस्तिरीय वार्ता नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई- अमेरिका

नाम के ही नही दिल से और काम से राजा है राजा भैया


#परम्_आदरणीय_रघुराज_प्रताप_सिंह_जी (राजाभैया )

👉#एक_नजर_राजा_साहब_के_जीवन_पर
नाम के ही नही दिल के और काम से राजा है राजा भैया

इसमें अभी बहुत कुछ लिखना छूट गया है सिर्फ कुछ मुख्य बातों को ही दर्शाया गया है ध्यान से पढ़े 👇

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भइया प्रतापगढ़ के कुंडा विधान सभा से निर्विरोध विधायक चुन लिए गए थे ,,,महज़ 26 साल की उम्र में MLA बन जाना कोई बच्चो का खेल नहीं होता ,,,,,आज के लौंडे 26 साल में बिस्तर तोड़ते हुवे बाइक रेसिंग करते हैं ,,,,और आपको बता दें रघुराज प्रताप सिंह का नाम राजा भईया कोई ऐसे ही नहीं लिया जाता ,,,,वो वास्तव में राजा ही है ,,,प्रतापगढ़ के राजपूत भदरी रियासत के युवराज राजा भईया ,,,,जिनके व्यक्तित्व से प्रभावित होकर बॉलीवुड फिल्मे बना देता है ,,,,

,,,,राजा भइया के पिता भदरी रियासत के राजा श्री उदय प्रताप सिंह और उनकी माता श्री मति मंजुला राजे दोनों ही प्रतिष्ठित राज घराने से है ,,राजा भईया के दादा जी यानी श्री उदय प्रताप सिंह के पिता जी ,,,बजरंग बहादुर सिंह एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे ,,उनके नेहरू जी मधुर सम्बन्ध थे और वो हिमांचल प्रदेश के राजयपाल भी रहे ,,,,और तो और राजा भईया के पिता उदय प्रताप सिंह संघ और विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी भी रहे हैं ,,,,,,,,और जान लीजिये राजा भईया से पहले उनके परिवार का कोई सदस्य राजनीति में नहीं आया था ,,इसलिए उन्हें राजनीति कोई विरासत में नहीं मिली ,,बल्कि खुद के व्यक्तित्व को उन्होंने अपने कर्मों से सिद्ध किया है ,,,,,


राजा भईया कोई अनपढ़ गवार नेता नहीं है ,,,,वो 1985 में भारत स्काउट गाइड स्कुल से दसवीं और इलाहाबद के इंटरमीडियट स्कुल से बारहवीं और लखनऊ यूनिवर्सिटी से लॉ में स्नातक और इंडियन मेडीवल हिस्ट्री से दुबारा स्नातक है ,,,घुड़सवारी और निशानेबाजी में इन्हें महारथ हाशिल है और लखनऊ यूनिवर्सिटी से तीबारा मिलेट्री साइंस से स्नातक है ,,यानी ट्रिपल ग्रेजुएट,,,,,,,और एक खूबी है राजा भईया में वो साइकल से लेकर हवाई जहाज तक उड़ाना जानते है ,,उनके पास PVT एयर क्राफ्ट उड़ाने का लाइसेंस भी है ,,,,इनका विवाह बस्ती रियासत की राजकुमारी भानवी देवी से हुवा

अब इनके राजनितिक करियर के बारे में भी जान लीजिये ,,,,जब उन्होंने 1993 में राजनीति में कदम रखा ,,तो उन्होंने कोई लोकल चुनाव नहीं लड़ा जैसे जिला महापंचायत पार्षद BDC परधानी चुनाव ,,,,उन्होंने सीधे राज्य स्तरीय चुनाव लड़ा और सीधे विधायक बने ,,,,1999 में इन्होने राजकुमारी रत्ना सिंह के खिलाफ अपने चचेरे भाई अक्षय प्रताप सिंह को उतार दिया ,,राजा भइया के व्यक्तित्व के बल पर अक्षय भी चुनाव जीत गए ,,,जिस कुंडा सीट से राजा अभी लड़ते हैं उस सीट पे कभी कांग्रेस के नियाज खान का डंका बजता था ,,जो की 1962 से 1989 तक कुंडा के विधायक रहे लेकिन राजा भइया के बाद उनका वर्चस्व खत्म हो गया ,,,,राजा भइया लगातार विधायक  बने रहे और कभी किसी पार्टी से नहीं जुड़े ,,,बाद में समाजवादी पार्टी से और कल्याण सिंह की सरकार  में भी वो राजयमंत्री रहे ,,,,मुलायम सरकार  में वो केबिनेट मंत्री भी बने ,,,राजनाथ सिंह की सरकार  में भी वो केबिनेट मंत्री बने,,,,,,

2013  में कुंडा में जियाउल हक़ हत्याकांड में इनका नाम आने पे राजा भइया ने नैतिकता का परिचय देते हुवे खुद अपने पद से स्तीफा दे दिया ,,,फिर सीबीआई जांच में वो निर्दोष पाए गए ,,,उन्हें क्लीन चीट मिल गयी ,,,मायावती शाशनकाल में इनके पिता जी पर हथियार रखने के आरोप में कार्यवाही हुवी ,,,और उस समय समजवादी पार्टी के अमर सिंह ने राजा भइया के समर्थन में बड़ी बड़ी रैलियां निकाली थी ,,,,,

राजा भइया के महल में हर रोज़ हजारों गरीबों के लिए भोजन बनता है ,,और हर साल राजा भइया 101  गरीब लड़कियों का विवाह करते हैं ,,हर साल कुंडा में मुहर्रम के दिन राजा भईया के पिता उदय प्रताप सिंह रामायण का पाठ करते हैं जिसमे हज़ारो लोग शामिल होते है और प्रशाशन की फ़टी रहती है ,,,,,,,,हर रोज़ भदरी महल गरीब याचिकाकर्ताओं की भीड़ से भरा रहता है जो सिस्टम से त्रस्त होकर राजा भईया की शरण में आते है 
कुंडा में जब लोग सिस्टम से लड़ते लड़ते थक जाते हैं,,,टूट जाते हैं तब वहां जाते हैं जहाँ से कोई आज तक निराश  नहीं लौटा,,,जहाँ कागज़ पे खींची गयी कुछ लाइने सिस्टम को काम करने पर मजबूर कर देती है ,,,,,इन लाइनों में जो लोग खड़े रहते हैं उनमे ताकत आती है उस व्यक्ति  से जिसने अपने अस्तित्व को सिद्ध कर लिया है और अब वो व्यक्तित्व बन चूका है ,,,,,,राजा रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भईया ,,,,क्यों की सिस्टम से लड़कर सिस्टम को बदलना मुश्किल है ,,उसके लिए सिस्टम में घुसना पड़ता है ,,,और तब इतिहास मजबूर हो जाता है इस बदलाव को स्वीकारने के लिए ,,,,,कुंडा का बेति जिसे राजा भईया का निवास कहा जाता है वो वहां के निवासियों के लिए हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट सब है ,,,


कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न 📕....भूगोल के नोट्स में 📕





*1. अफ्रीका महादेश का सबसे बड़ा शहर कौन-सा है?* – काहिरा

*2. हवाई जहाज प्रायः किस मंडल में उड़ते हैं?* – समताप मंडल में

*3. वैस्ट बैंक नामक क्षेत्र किस नदी के पश्चिम में स्थित भू-क्षेत्र है?* – जॉर्डन नदी

*4. मोनो कल्चर किस कृषि का विशिष्ट लक्षण है?* – स्थानांतरित कृषि

*5. कनाडा के मध्य अक्षांशीय घास मैदान क्या कहलाता है?* – प्रेयरी

*6. कालगुर्ली एव कुलगार्डी किसने खनन के लिए प्रसिद्ध है?* – स्वर्ण खनन के लिए

*7. डियागो गार्सिया द्वीप किस महासागर में स्थित है?* – हिन्द महासागर में

*8. ‘डॉल्फिन चैलेंजर कटक’ कहाँ अवस्थित है?* – अटलांटिक महासागर में

*9. विश्व की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन-सी है?* – सुपीरियर झील

*10. किस प्राकृतिक प्रदेश को शीत मरुस्थल कहा जाता है?* – टुण्ड्रा प्रदेश

*11. किसे ‘सौरमंडल का जन्मदाता’ कहा जाता है?* – सूर्य को

*12. किस ग्रह को ‘संध्या का तारा’ कहते हैं?* – शुक्र को

*13. पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह कौन-सा है?* – चन्द्रमा

*14. सूर्य ग्रहण कब होता है?* – जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चन्द्रमा आ जाता है

*15. 23 1/2° उत्तरी अक्षांश रेखा को क्या कहा जाता है?* – कर्क रेखा

*16. महासागरीय सतह का निर्माण किस प्रकार की चट्टान से हुआ है?* – अवसादी चट्टान से

*17. किलिमंजारो किस प्रकार का ज्वालामुखी है?* – मृत ज्वालामुखी

*18. विश्व में सर्वाधिक विस्तृत पर्वत कौन-सा है?* – वलित पर्वत

*19. विश्व का सर्वाधिक सूखाग्रस्त देश कौन-सा है?* – आस्ट्रेलिया

*20. हवाई द्वीप की किसने खोज की थी?* – जेम्स कुक ने

*21. ‘दक्षिण अमेरिका का द्वार’ किसे कहा जाता है?* – वेनेजुएला को

*22. वायुमंडल के किस भाग में जलवाष्प की कुल मात्रा का 90 प्रतिशत भाग पाया जाता है?* – क्षोभमंडल में

*23. नदी के मुहाने पर यदि ज्वारीय लहरों का प्रभाव हो, तो डेल्टा का निर्माण न होकर किस आकृति का निर्माण होता है?* – ज्वारनदमुख

*24. कौन-सा एक देश गेहूँ तथा चावल दोनों का संसार में सबसे बड़ा उत्पादक देश है?* – चीन

*25. शीतोष्ण कटिबंधीय घास मैदान ‘डाउन्स’ किस महादेश में है?* – आस्ट्रेलिया

*26. विश्व की सबसे बड़ी मैंगनीज खान’ अमापा’ किस देश में स्थित है?* – ब्राजील में

*27. किस महासागर की आकृति अंग्रेजी के 'S' आकार की है?* – अटलांटिक महासागर की

*28. माल्टा देश किस सागर में स्थित है?* – भूमध्य सागर में

*29. किन देशों की सीमाएं कैस्पियन सागर से लगी हैं?* – ईरान, अजरबैजान, कजाकिस्तान, तुर्केमेनिस्तान व रूस

*30. काहिरा (मिस्र) किस जलवायु क्षेत्र में स्थित है?* – भूमध्यसागरीय जलवायु क्षेत्र में

*31. सौरमंडल का सर्वाधिक गर्म ग्रह कौन-सा है?* – शुक्र

*32. सौरमंडल का सबसे चमकीला ग्रह कौन-सा है?* – शुक्र

*33. पृथ्वी के अलावा किस एकमात्र ग्रह पर जीवन की संभावना व्यक्त की जाती है?* – मंगल पर

*34. पृथ्वी की किस गति के कारण दिन और रात होते हैं?* – परिभ्रमण

*35. फ्रांस से होकर कौन-सी देशांतर रेखा गुजरती है?* – 0°देशांतर (ग्रीनविच रेखा)

*35. सबसे अधिक मात्रा में रेडियो सक्रिय-पदार्थ किस चट्टान से प्राप्त होता है?* – ग्रेनाइट चट्टान से

*37. ‘एल मिस्टी’ (EL Misti) ज्वालामुखी किस देश में स्थित है?* – पेरु में

*38. विश्व सबसे अधिक विस्तृत ब्लॉक पर्वत कौन-सा है?* – सियार नेवादा (कैलिफोर्निया)
*39. इंडोनेशिया की दो-तिहाई जनसंख्या का संकेंद्रण किन क्षेत्र में है?* – जावा, मदुरा और बाली क्षेत्र में

*40. उत्तरी अमेरिका तथा दक्षिण अमेरिका के मध्य कौन-सा जलडमरुमध्य है?* – पनामा जलडमरुमध्य

*41. खैबर का दर्रा किस देश में है?* – पाकिस्तान में

*42. क्षोभमंडल की धरातल से अधिकतम ऊँचाई कितनी है?* – 18 किमी.

*43. भारत की कौन-सी नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है?* – माही नदी

*44. विश्व में लम्बे रेशे के कपास का सबसे बड़ा उत्पादक एवं निर्यातक देश कौन-सा है?* – संयुक्त राज्य अमेरिका

*45. अमेजन नदी के दक्षिण में स्थित ब्राजील के मैदानी क्षेत्र में पाए जाने वाले उष्णकटिबंधीय घासभूमि को क्या कहते हैं?* – कैम्पोस

*46. विश्व प्रसिद्ध औद्योगिक क्षेत्र ‘रूर’ किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है?* – कोयला

*47. उत्तरी सागर किस महासागर का एक भाग है?* – अटलांटिक महासागर का

*48. एशिया माइनर एवं दक्षिण रूस में स्थित अन्तर्देशीय सागर का क्या नाम है?* – काला सागर

*49. विश्व की सबसे बड़ी झील कौन-सी है?* – कैस्पियन सागर

*50. एशिया महादेश के सबसे उत्तरी भाग में कौन-सी वनस्पति पायी जाती है?* – टुण्ड्रा वनस्पति

*51. किस तारामंडल के तारे ध्रुवतारे को ओर संकेत करते हैं?* – सप्तर्षि

*52. सबसे कम घनत्व वाला ग्रह कौन-सा है?* – शनि 

*53. ‘पृथ्वी गोल है’-यह सर्वप्रथम किसने बताया?* – अरस्तू ने 

*54. पृथ्वी

Sunday, November 1, 2020

माडर्न बहु की हास्य कविता -प्रेम बजाज




पार्टी बुक करवाई है, सास की बरसी आई है ।
पीज़ा , बर्गर, नूडल्स और पासता का आर्डर कराया है ।
फिश, मटन ग्रेवी मँगाया, चिकन तड़का भी साथ में आया ।
विहस्की , रम, ठर्रा की बोतलें साथ में लेके गई होटल में ।
ताश की गड्ढी इक नही दो होंगी , क्योकि सहेलियाँ काफी ज्यादा है,
एक से काम ना चल पाएगा ।
डी.जे., वी जे भी होना चाहिए, वरना कहेगी सखी कँजुसी दिखाई ।
अरे अभी नई ड्रेस भी तो लानी है, पार्टी मे पहन के जानी है ।
साथ मे मैचिंग सैंडिल होगे , सेम कलर की ज्यूलरी होगी,
अरे , अरे पार्लर की बुकिंग तो भूल गई मै , अभी वो भी तो करानी है ।
सास मेरी की बरसी है, दोस्तो आज तो पार्टी होगी , मैंने पार्टी बुक कराई है ।

मौलिक एवं स्वरचित
प्रेम बजाज, जगाधरी ( यमुनानगर )

सिनेमा और टीवी को शिकस्त दे रहा तीसरा पर्दा -वीरेन्द्र बहादुर सिंह



कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर के सिनेमा घर बंद हैं। सिनेमा, थिएटर शुरू भी होंगे तो कुछ दिन लोग सिनेमा घरों में जाने से डरेंगे। परंतु कोरोना के आने से पहले ही सिनेमा घरों और मनोरंजन परोसने वाले टीवी चैनलोे को एक तीसरा पर्दा शिकस्त दे रहा है। यह है इंटरनेट का डिजिटल प्लेटफार्म। इसके बारे में जानने से पहले थोड़ा पीछे चलते हैं।
एक जमाना था, जब गांवों में नाटक कंपनियां नौटंकी डेरा-तंबू डाल कर पेट्रोमेक्स के उजाले में नाटक या नौटंकी दिखाती थीं। उस समय इस तरह की नाटक कंपनियां या नौटंकी कंपनियां एक से बढ़ कर एक नाटक दिखाती थीं। उन दिनों मुंबर्द में भी थिएटर का जमाना था। प्रवीण जोशी, सरिता या पद्मा रानी का जमाना था। इसी तरह उत्तर प्रदेश में भी नौटंकी कंपनियां धूम मचाए थीं। फिल्मों के आने के बाद भी सालों तक नाटक-नौटंकी होती रहीं। परंतु मल्टी प्लेक्स और टीवी सैकड़ो चैनल्स के आने के बाद लोगों में नाटक या नौटंकी के प्रति आकर्षण बहुत कम रह गया है।
सिनेमा के आगमन के बाद पहले 35 एमएम की फिल्में प्रदर्शित होती थीं। उसके बाद सिनेमास्कोप आया। ‘शोेले’ जैसी फिल्म 70 एमएम के पर्दे पर रिलीज हुई। इसमें हॉलीवुड में बनी फिल्म ‘मेकेंन्नाज गोल्ड’ एक जबरदस्त एक्शन फिल्म थी। इसमें स्टिरियोफोनिक ध्वनि और अंत में डोल्बी डिजिटल जैसी टेक्निक आई। अब लोगों के हाथों में स्मार्ट फोन आने के बाद बड़े पर्दे का बहुत ज्यादा आकर्घण नहीं रहा। टेलीविजन के आगमन के बाद बड़े पर्दे का महत्व वैसे ही घट गया था, पर अब सिनेमा के बड़े पर्दे और टीवी के छोटे पर्दे के बीच एक नया प्लेटफार्म विकसित हुआ है। डिजिटल पलेटफार्म नाम का यह तीसरा पर्दा अब मैदान में है। अगर आपके घर में स्मार्ट टीवी है और टीवीं इंटरनेट के साथ जुड़ा है तो नेटफ्रिलक्स, अमेजोन प्राइम वीडियो, ऑल्ट बालाजी, जी फाइव, हॉट स्टार जैसे ओटीटी प्लेटफार्म भी अब मनोरंजन के लिए उपलब्ध हैं। ये सभी माध्यम अब एक नई सोच वाला शो लेकर आ रहे हैं, जो दर्शकों में चर्चा का विषय बन रहे हैं। पिछले साल ‘सीक्रेट गेम्स 2’, ‘द फेमिली मैन’, ‘बार्ड आफ ब्लड’, और मेड इन हेलन’ जैसी डिजिटल सिरीजें दर्शकों में खूब प्रिय रहीं। इस तीसरे पर्दे की सफलता को देख कर अब अक्षय कुमार जैसे एक्टर और करण जौहर जैसे बड़े-बड़े निर्माता भी ओटीटी फ्रलेट प्लेटफार्म पर मनोरंजन का मसाला ले कर आ रहे हैं। 2020 के साल में टेलीविजन पर आते परंपरागत धारावाहिकों के सामने यह तीसरे पर्दे का नया माध्यम और मजबूत तथा प्रभावशाली होगा। इस पर बड़े-बड़े शोज और बड़े-बड़े स्टार देखने को मिलेंगे। 
2020 के साल में मनोरंजन का खजाना खोल देने के लिए अंतरराष्ट्रीय ओटीटी प्लेटफार्म, नेटफ्रिलक्स के संस्थापक और सीईओ रीड हेस्टिग्ंस ने अभी जल्दी ही घोषणा की है कि उनकी कंपनी भारतीय दर्शकों की रुचि के अनुसार भारतीय कंटेंट तैयार करने में जुटी है। उनकी कंपनी भारतीय कंटेंट वाली सिरीज तैयार करने के लिए 7000 करोड़ की रकम खर्च करने को तैयार है।
टाइम्स के ओटीटी डिजिटल प्लेटफार्म एमएक्सप्ले पर अभी जल्दी ही ‘क्वीन’ नामक वेबसिरीज ने खूब दर्शक बटोरे। ‘क्वीन’ की कहानी तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जीवन पर आधारित है। सन् 1990 में मशहूर अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने एक टॉक शो में जयललिता से एक घंटे तक बातचीत की थी। जिसमें लेजंडरी पूर्व अभिनेत्री तत्कालीन मुख्यमंत्री जयललिता ने अपने जीवन के तमाम पत्ते खोले थे। उस टॉक शो के बीस साल बाद उसी बातचीत को कहानी के रूप ढ़ाल कर ‘क्वीन’ वेबसिरीज में रूपांतरित किया गया है। इस वेबसिरीज में जयललिता का प्रेम, नफरत और राजनीति में आने की जबरदस्त तड़प को दर्शाया गया है। अलबत्ता ‘क्वीन’ सिरीज मेें ऐसी भी तमाम बाते हैं, जो जयललिता के प्रशंसकों कसो पसंद नहीं आईं। ‘क्वीन’ वेबसिरीज के बदले फिल्म होती तो इसके निर्माता को अनेक मुश्किलों का सामना करना पड़ता, क्योंकि फिल्म सिनेमा घर में देखी जा सकती है, जबकि वेबसिरीज इंटरनेट के माध्यम से मोबाइल फोन या टीवी पर डिजिटल माध्यम से देखी जा सकती है। इस वेबसिरीज में ‘क्वीन’ का रोल रम्या कृष्णन ने किया है।
इसी तरह पिछले साल नेटफ्रिलक्स पर लीला नाम की एक वेबसिरीज रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब देखी। यह वेबसिरीज चर्चित भी रही। इसके अलावा ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ के जीवन पर बनी ‘द क्राउन’ नाम की एक वेबसिरीज भी काफी चर्चित रही है। इसमें ब्रिटेन के रॉयल परिवार की तमाम अनकही बातें दिखाई गई थीं। ‘हाउस आफ कार्ड्स’ नाम की एक वेबसिरीज ने अमेरिका के प्रेसीडेंट के वाशिंग्टन के आधिकारिक निवासस्थान व्हाइट हाउस के अंदर की राजनीति की बातें उजागर की गई थीं। हरियाणा की एक महिला पुलिस कांस्टेबल के संघर्ष पर बनी ‘सोनी’ नामक वेबसिरीज भी लोगों ने नेटफ्रिलक्स पर खूब देखी।
देखने वाली बात यह है कि कोई चर्चित फिल्म सिनेमा घरों, थिएटरों में रिलीज होती है औद दर्शकों को उसमें कुछ आपत्तिजनक लगता है तो दर्शक थिएटरों में तोड़फोड़ कर सकते हैं। परंतु इंटरनेट के माध्यम से टीवी या स्मार्ट फोन पर तो सिर्फ देख सकते हैं। भारत में 46 करोड़ इंटरनेट का उपयोग करने वाले हैं।
लोग इस तरह की वेबसिरीज अपने डेस्कटॉप, लैपटॉप, आईपैड या मोबाइल फोन पर ही देख सकते हैं। इस तरह देखा जाए तो यह एक प्रकार का डिजिटल प्लेटफार्म एक नया जादुई बॉक्स है। सवाल यह है कि इस प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली वेबसिरीजों में सेंसरिाप का कोई नियंत्रण संभव नहीं है। ये तमाम प्रकार के नियंत्रणों से बाहर हैं। इसलिए इसमें कोई भी कंटेंट रिलीज किया जा सकता है। किसी के मन को ठेस पहुंचाने वाला भी काम हो सकता है। इसीलिए डिजिटल मीडिया को भी नियंत्रण में लाने की जोरदार मांग हो रही है। भारत में पोर्न साइट्स पर नियंत्रण है, फिर भी लोग उसे देख सकते हैं।
हां, अगर डिजिटल मीडिया स्वच्छंद और अनियंत्रत हो जाए तो यह समाज, देश और आने वाली नई पीढ़ी के लिए अनेक मुश्किलें खड़ी कर सकती है। परंतु ये बात भी एक हकीकत है कि देश में अब इंटरनेट की स्पीड बढ़ रही है, उसके साथ-साथ डिजिटल कंटेंट अन्य मनोरंजन के मुकाबले अधिक शक्तिशाली होता जा रहा है। वेबसिरीज के निर्माताओं का मानना है कि सन् 2019 का साल डिजिटल इंडस्ट्री के लिए स्वर्ण साल रहा है। इससे यही लगता है कि मनोरंजन का पर्याय बदल रहा है।
वीरेन्द्र बहादुर सिंह
जेड-436ए, सेक्टर-12,
नोएडा-201301 (उ0प्र0)

जिंदगी की किताब में ढूँढते फिरोगे-भावना ठाकर(भावु)



कसक जब साथ बिताएं हसीन लम्हों की याद आएगी तब,
ज़िंदगी की किताब के हर पन्नों पर हमसे वाबस्ता इश्क के फ़साने ढूँढोगे।

नादाँ मेरे महबूब अकेले में तड़पते गुज़रा हुआ ज़माना ढूँढोगे
हम है तो वीरानियों में भी बहार ए चमन है,ना रहेंगे हम तो मौसम ए बारिश की फुहार ढूँढोगे।

जा रहे हे रुख़सत जो दे रहे हो आज अपनी महफ़िल से हंस हंसकर,
कल दिल बहलाने की ख़ातिर हमें लगातार ढूँढोगे।

बेख़बर हो हुश्न ए रौनक के नूर से तुम, उदास रातों में इन आँखों का नशा पाने मैख़ाने की दहलीज़ ढूँढोगे

बरसों का मोह है चंद पलों की दिल्लगी नहीं भूल पाओ तो भूला देना,
भूलाने की कोशिश में हमें और करीब पाओगे
तब अश्क जम जाएंगे ख़्वाबगाह में रोने के बहाने ढूँढोगे।

चाहा है तुम्हें चाहत की हद से गुज़रकर हमने रोम रोम भरकर, साँस साँस छनकर,
ढूँढने पर भी जब नज़र ना आऊँगी तब मचलकर मौत के बहाने ढूँढोगे।

(भावना ठाकर, बेंगुलूरु)#भावु

इंद्रा कंप्यूटर एजूकेशन ऑफ़ टेक्नोलॉजी में कॉम्पटीशन परीक्षा सम्पन्न हुई

इंद्रा कंप्यूटर एजूकेशन ऑफ़ टेक्नोलॉजी में कॉम्पटीशन परीक्षा सम्पन्न हुई



सहायल (औरैया)- दिनाँक 1/11/2020 दिन रविवार को सहायल कस्बा में इंद्रा कंप्यूटर एजूकेशन ऑफ़ टेक्नोलॉजी की तरफ से स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज में कॉम्पटीशन परीक्षा करवाई गई। जिसमें परीक्षा प्रभारी स्वतंत्र भारत के प्रबंधक विष्णु चौहान ने मुख्य योगदान दिया व पूर्ण सहयोग रहा बताते चले यह् परीक्षा प्रति वर्ष दो बार करवाई जाती है।इस कॉम्पटीशन परीक्षा करवाने का मुख्य उददेश्य विद्यार्थियों की योग्यता को जांच कर कंप्यूटर सीखने का एक सुनहरा अवसर प्रदान हो सकता है इस परीक्षा में निन्म स्तर की कक्षा से उच्च स्तर की कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया, यह परीक्षा सौ अंक की होती है जिसमें अंग्रेजी, गणित, सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को पूछा गया ,जिसमें बच्चों के अंकों के हिसाब से उनको प्रतिमाह फीस का प्रावधान  रखा जाएगा, यह परीक्षा प्रति वर्ष में दो बार करवाई जाती थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते कुछ परिस्थितियों को स्थगित कर दिया गया था लेकिन अब इस परीक्षा को करवाने का निर्णय इंद्रा कंप्यूटर के  संरक्षक-अनुराग सिंह ने लिया था जिसमें उन्होंने बताया है कि परीक्षा के समय यथा संभव प्रयास करवाएं जाएंगे जैसे कि बच्चों को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया ,दफ़्ती,पेन आवश्यक चीजों को लाना बाकी मोबाइल बगैरा  को परीक्षा के समय लाना वर्जित किया गया ,वहीं परीक्षा के दिन बच्चों को समय से 10मिनट पहले पहुँचने को बोला गया था जिससे कि किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो वहीं पर परीक्षा प्रभारी आर्यन तिवारी परीक्षा की गतिविधियों को नजर में रखते हुए परीक्षा को योजनावद्ध सफल बनाया जिसमें प्रवेश के समय कोविड-19 की जाँच व मास्क व सेनेटाइजर करवाते हुए ही प्रवेश की अनुमति दी गई थी बिना मास्क प्रवेश वर्जित कर दिया वहीं परीक्षा के समय विद्यालय के हर एक कमरे में बच्चों को मास्क लगाकर ही बैठाया गया जिसमें बच्चों को छह फीट की दूरी पर बैठाया गया था परीक्षा के समय उपस्थित स्टाप में कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के संरक्षक विवेक पाल ,विकास कुशवाहा, आदर्श कुमार,अनुरुद्ध शर्मा,ओमी सेंगर,महिमा सेंगर,राधा तिवारी,अनिल ठाकुर,दिलीप राजपूत, प्रेमनारायण राजपूत,मयंक,हेमराज,अमित कुमार,कमलेन्द्र कुमार,सूरज सेंगर आदि ।

गर्ल चाइल्ड डे-प्रेम बजाज

सुनो-सुनो ए भारत की नारी , नहींं रही अब तु बेचारी क्यों जन्म से पहले ही कोख में बेटी को मार जाता है । तुम भी तो एक बेटी हो तभी गर्भ धारण ...